Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लालू के बेटे का बड़ा बयान, बिहार से ईंट ले जाकर अयोध्या में बनाएंगे राम मंदिर

हमें फॉलो करें लालू के बेटे का बड़ा बयान, बिहार से ईंट ले जाकर अयोध्या में बनाएंगे राम मंदिर
पटना , शनिवार, 10 मार्च 2018 (10:18 IST)
पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर अगली बार बिहार में राजद की सरकार बनीं तो देश के सभी धर्मों के साथ मिलकर बिहार से एक-एक ईंट यूपी ले जाएंगे और वहां राम मंदिर बनाएंगे।
 
तेजप्रताप ने शुक्रवार को नालंदा के मघड़ा गांव में बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा देश में तो राम मंदिर बनाने के नाम पर लोगों के वोट लेने का काम करते हैं, लेकिन राम मंदिर बनाने में पीछे भाग जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर अगली बार बिहार में राजद की सरकार बनीं तो देश के सभी धर्मों के साथ मिलकर बिहार से एक-एक ईंट यूपी ले जाएंगे और वहां राम मंदिर बनाएंगे। तभी बिहार व देश से भाजपा व आरएसएस का खात्मा होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी से मिलेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन, हो सकते हैं यह अहम समझौते...