Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के रोहिणी में 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

हमें फॉलो करें दिल्ली के रोहिणी में 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी
नई दिल्ली , शनिवार, 24 मार्च 2018 (12:55 IST)
नई दिल्ली। राजधानी में रोहिणी जिले के बख्तावरपुर गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बख्तावरपुर गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने शुक्रवार को घर में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में लड़की ने आसपास के लड़कों को मौत का जिम्मेदार बताया है। लड़की ने लिखा है कि लड़के उसे जीने नहीं दे रहे हैं और वह उनकी छेड़खानी से तंग आकर खुदकुशी कर रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि परिजनों ने पास के एक लड़के पर छेड़खानी और तंग करने का आरोप लगाया है, लेकिन सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमित शाह का चंद्रबाबू नायडू को पत्र, बोले...