Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोच ने किया महिला खिलाड़ियों से दुष्कर्म, केस दर्ज

हमें फॉलो करें कोच ने किया महिला खिलाड़ियों से दुष्कर्म, केस दर्ज
, शनिवार, 6 जनवरी 2018 (00:38 IST)
बरेली (उप्र)। बरेली जिले में एक खेल प्रशिक्षक के खिलाफ दो महिला खिलाड़ियों से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार के आदेश पर कोच के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के बारादरी थाने में पॉक्सो अधिनियम व दुष्कर्म के आरोप में गुरुवार को रात दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपी कोच फरार है।
 
 
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया शहर की रहने वाली एक महिला एथलीट ने आरोप लगाया है कि उसके कोच साहिबे आलम उसे पिछले महीने एक टूर्नामेंट में हिस्सा दिलाने के लिए बरेली के मीरगंज गए थे, वहां उन्होंने उससे छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर कोच ने कई तरह से उसका उत्पीड़न भी किया।
 
वहीं, एक अन्य खिलाड़ी ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि कोच आलम उसे पिछले माह नैनीताल में हुई मानसून मैराथन में ले गए थे। वहां पहले तो कोच ने मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
 
पीड़िता ने नैनीताल से लौटकर आने पर घरवालों को कोच की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के परिजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार से मिले और कोच साहिबे आलम की शिकायत की। इस पर कोच के खिलाफ कार्रवाई की गई।
 
बरेली के पुलिस अधीक्षक नगर रोहित सजवाण ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोच साहिबे आलम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में दो हिंदू व्यापारियों की हत्या