Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुलिस ने 'स्पाइडर मैन' को किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें पुलिस ने 'स्पाइडर मैन' को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली , बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (09:35 IST)
नई दिल्ली। दीवारों पर चढ़ने की अपनी क्षमता के कारण अपने सहयोगियों के बीच ‘स्पाइडरमैन’ के नाम से जाने जाने वाले 24 वर्षीय संदिग्ध चोर को पुलिस ने उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह उत्तर-पश्चिम, बाहरी, पश्चिमी दिल्ली और रोहिणी में सक्रिय था। इन लोगों के पास से 50 लाख रुपए मूल्य का सामान और पांच कारतूस के साथ एक रिवाल्वर बरामद की गई। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युद्ध की कगार पर कोरिया, अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान