Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विमान से चिड़िया टकराई, बाल-बाल बचे 134 यात्री

हमें फॉलो करें विमान से चिड़िया टकराई, बाल-बाल बचे 134 यात्री
चेन्नई , गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (11:22 IST)
चेन्नई। दोहा जा रहे विमान में सवार यात्री उस समय बाल बाल बच गए जब विमान से एक चिड़िया टकरा गई। हादसे के बाद विमान को चेन्नई हवाईअड्डे वापस लौटना पड़ा। विमान में 134 यात्री सवार थे।
 
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यहां अन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद निजी कंपनी के एक विमान से चिड़िया टकरा गई। घटना के बाद विमान चेन्नई हवाईअड्डे लौटा और सुरक्षित नीचे उतरा।
 
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को किसी दूसरे विमान से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। विमान दो घंटे बाद दोहा के लिए रवाना हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहला टेक ही सबसे अच्‍छा : श्रीदेवी