Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंद्राणी मुखर्जी अस्पताल में भर्ती, हालत‍ स्थिर

हमें फॉलो करें इंद्राणी मुखर्जी अस्पताल में भर्ती, हालत‍ स्थिर
, शनिवार, 2 जून 2018 (13:23 IST)
मुंबई। बहुचर्चित शीना बोरा हत्या मामले मामले की मुख्य आरोपी एवं पूर्व मीडिया कार्यकारी इंद्राणी मुखर्जी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां बीती रात जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि आईएनएक्स मीडिया की सह संस्थापक 46 वर्षीय इंद्राणी भायखला महिला जेल में बंद हैं। उन्हें रात करीब साढ़े 11 बजे सीने में दर्द की शिकायत के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकीय जांच तथा परीक्षण किए जा रहे हैं। दो महीने में यह दूसरा मौका है जब इंद्राणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी शीना बोरा की हत्या मामले में इंद्राणी के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस और जद(एस) ने बनाई समन्वय समिति, जल्द तय होगा 'साझा एजेंडा'