Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली गोली

हमें फॉलो करें शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली गोली
मुंबई , रविवार, 29 जुलाई 2018 (13:38 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी हथियार से दुर्घटनावश एक गोली चल गई। हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। 
 
एक अधिकारी ने बताया कि जुहू में सिन्हा के आवास पर शनिवार शाम यह घटना उस समय हुई जब उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल हथियार में कुछ देख रहा था। दुर्घटनावश चली गोली में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। 
 
बिहार में पटना साहिब से लोकसभा सांसद 72 वर्षीय सिन्हा ‘रामायण’ नामक एक इमारत की आठवीं मंजिल पर रहते हैं। वह पूर्व में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान खान ने तेज की जादुई आंकड़ा जुटाने की कोशिशें