Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

हमें फॉलो करें मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या
मुंबई , सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (10:09 IST)
मुंबई। मुंबई के कांदिवली इलाके में रविवार रात मोटरसाइकल सवार 2 लोगों ने शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात्रि 8 बजे मोटरसाइकल सवार 2 लोगों ने गोकुल नगर इलाके में उपशाखा प्रमुख सावंत पर 4 गोलियां चलाईं।
 
उन्होंने बताया कि सावंत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में अधिक विवरण देने से इंकार कर दिया। कुरार पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते करेंगे बीजिंग का दौरा, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी मुलाकात