Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किशोरी के साथ बलात्कार, तांत्रिक गिरफ्तार

हमें फॉलो करें किशोरी के साथ बलात्कार, तांत्रिक गिरफ्तार
चंडीगढ़ , गुरुवार, 4 अगस्त 2016 (08:28 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने गुड़गांव में 19 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है जो एक पंचायत समिति का पूर्व अध्यक्ष भी है। पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
पीड़िता द्वारा 31 जुलाई को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सदर गुड़गांव थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की को उसके माता-पिता एक रोग के इलाज के लिए गुड़गांव जिले के सोहना में तांत्रिक के पास ले गए जिसने रोग ठीक करने का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लंदन में चाकू हमले में एक की मौत, छह घायल