Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सात साल की लड़की से बलात्कार, दो किशोर गिरफ्तार

हमें फॉलो करें सात साल की लड़की से बलात्कार, दो किशोर गिरफ्तार
नई दिल्ली , मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (08:22 IST)
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के कंझावाला में सार्वजनिक शौचालय में शौच के लिए गई सात वर्षीय एक लड़की से बलात्कार करने के मामले में दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को हुई थी।
 
दिल्ली महिला आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और उसकी बड़ी बहन इलाके में सार्वजनिक शौचालय में गई थी। जहां उसकी बड़ी बहन शौचालय के भीतर चली गई, वहीं पीड़िता बाहर इंतजार कर रही थी।
 
उन्होंने बताया कि एक किशोर आरोपी उसे अपनी साइकिल पर घुमाने के बहाने निर्जन स्थान पर ले गया। वहां दूसरा किशोर आरोपी इंतजार कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि वहां दोनों ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साहसी मां ने इस तरह बचाई दो बच्चों की जान