Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक साल से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा व्यक्ति फरार

हमें फॉलो करें एक साल से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा व्यक्ति फरार
, गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (23:19 IST)
अंबाला। अंबाला छावनी इलाके में प्रौढ़ आयु का एक व्यक्ति पिछले एक साल से अपनी नाबालिग सौतेली बेटी से कथित तौर पर बलात्कार कर रहा था। पुलिस ने आज बताया कि आरोपी ने पत्नी और सौतेली बेटी को इस मामले के बारे में किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी थी।


उन्होंने बताया कि आरोपी आज कहीं गया हुआ था, इसी दौरान लड़की और उसकी मां घर से भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, मां और बेटी महेशनगर थाने पहुंचे और पूरा मामला बताया। पुलिस उप निरीक्षक सतविंदर कौर ने लड़की की मेडिकल जांच कराई। इस संबंध में जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साथ ही बताया कि जांच जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'ओला' देगी यात्रा के दौरान एक रुपए में बीमा सुविधा