Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

14 वर्षीय गर्भवती सहपाठी ने किशोर पर लगाया बलात्कार का आरोप

हमें फॉलो करें 14 वर्षीय गर्भवती सहपाठी ने किशोर पर लगाया बलात्कार का आरोप
, शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (22:44 IST)
बारीपदा (ओडिशा)। ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक राजकीय आवासीय विद्यालय के एक किशोर को बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया है और उसे बाल सुधारगृह भेजा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह देते बताया कि किशोर की एक गर्भवती सहपाठी ने उस पर बलात्कार का आरोप लगाया है। लड़की गर्भावस्था के अपने अग्रिम चरण में है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में स्कूल की प्रधानाध्यापिका को यह पता चलने पर कि कक्षा 6 की एक छात्रा गर्भवती है तो उन्होंने बुधवार को पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 14 वर्षीय लड़की को यहां एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उसे 6 महीने का भ्रूण पाया गया।
 
उन्होंने बताया कि अपने बयान में लड़की ने एक लड़के पर बलात्कार का आरोप लगाया है, जो उसी की उम्र का है। किशोर को गुरुवार को जिला किशोर बोर्ड के एक सदस्य के समक्ष पेश किया गया था और उसे यहां से लगभग 315 किलोमीटर दूर अंगुल जिले में निगरानी गृह भेज दिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए, SBI ने 30 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर कितने प्रतिशत ब्याज दर घटाई?