Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रामलीला कलाकार की मंच पर सांप डसने से मौत

हमें फॉलो करें रामलीला कलाकार की मंच पर सांप डसने से मौत
मुरादाबाद , शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (09:47 IST)
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में रामलीला के मंच पर सांप के डसने से एक कलाकार की मृत्यु हो गई।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद के चावड़ गांव में लालपुर गोसाई निवासी रईस अन्य कलाकारों के साथ रामलीला मंचन के समय सांप को अपने इशारे पर लहराकर लोगों का मंनोरंजन करता था।
 
गुरुवार को रईस ने रामलीला मंचन के समय जैसे ही पिटारे से सांप को  दिखाना शुरू किया, सांप ने उसे मंच पर ही डस लिया। सांप के जहर से वह अचेत हो गया जिससे मंच पर अफरा तफरी मच गई। रईस का उपचार कराया गया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई।
 
रामलीला प्रबंध समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह ने धर्म की दीवारों से परे उठकर एक सच्चे कलाकार की हैसियत से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले रईस की मृत्यु पर गहरा शोक जताया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरठ में दो भाईयों की गोली मार कर हत्या, तनाव