Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'कान्हा' संग कलयुग की 'मीरा' ने रचाई शादी, पूरा परिवार हुआ शामिल

हमें फॉलो करें 'कान्हा' संग कलयुग की 'मीरा' ने रचाई शादी, पूरा परिवार हुआ शामिल

अवनीश कुमार

, सोमवार, 13 मार्च 2023 (15:47 IST)
भगवान श्रीकृष्ण से रक्षा का अटूट प्रेम कुछ ऐसा है कि रक्षा ने अपना पूरा जीवन भगवान श्रीकृष्ण के नाम कर दिया है। जिसके चलते कलयुग में मीरा, रक्षा ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ जीवन बिताने के लिए सात फेरे ले लिए हैं। युवती का कहना है कि अब जो कुछ भी है। वह सब भगवान कृष्ण हैं। भगवान श्रीकृष्ण की सेवा करना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है।

बेटी के अटूट प्रेम को देख पिता ने कराया विवाह : औरैया के बिधूना भरथना रोड निवासी रणजीत सिंह की बेटी रक्षा परास्नातक (एमए) कर चुकी हैं और एलएलबी की पढ़ाई के लिए तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही रक्षा कलयुग में भगवान श्रीकृष्ण की मीरा हैं।

भगवान श्रीकृष्ण से रक्षा का अटूट प्रेम कुछ ऐसा है कि रक्षा ने अपना पूरा जीवन भगवान श्रीकृष्ण के नाम कर दिया है। जिसके चलते रक्षा के पिता रणजीत सिंह बेटी के भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम को देखकर शादी के प्रस्ताव को टाल न सके और बड़ी ही धूमधाम के साथ रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का द्वाराचार कराकर जयमाला कार्यक्रम करवाया।

फिर विवाह मंत्र उच्चारण के साथ बेटी रक्षा के सात फेरे करवाए और फिर बेटी रक्षा को आशीर्वाद दिया। विदाई कार्यक्रम के बाद कान्हा की मूर्ति साथ में लेकर कार से रक्षा रिश्तेदार के यहां पहुंचीं। इस भक्ति प्रेम की चर्चा पूरे कस्बे में लगातार हो रही है।

सपने में भी रचाई थी शादी : कलयुग में भगवान श्रीकृष्ण की मीरा, रक्षा ने बताया कि वह जुलाई 2022 में वृंदावन गई थीं। तभी से अपना जीवन उन्होंने कान्हा के नाम कर दिया था। रक्षा ने बताया वह सपने में पहले ही भगवान श्रीकृष्ण के साथ विवाह करा चुकी थीं। रक्षा ने कहा कि अब जो कुछ भी है। वह सब भगवान श्रीकृष्ण का है। भगवान श्रीकृष्ण की सेवा करना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है।
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार पर पलटवार, कहा- लोकतंत्र को कुचलने वाले इसे बचाने की बात कर रहे