Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजीव कुमार बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष, कार्यभार संभाला

हमें फॉलो करें राजीव कुमार बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष, कार्यभार संभाला
नई दिल्ली , शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (12:13 IST)
नई दिल्ली। जाने माने अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने शुक्रवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अरविंद पनगढिया का स्थान लिया है। पनगढिया शिक्षा के क्षेत्र में अपना काम जारी रखने के लिए अमेरिका लौट रहे हैं। नीति आयोग में गुरुवार को अंतिम कार्यदिवस था।
 
राजीव कुमार सेंटर फॉर पालिसी रिसर्च के वरिष्ठ सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने आक्सफोर्ड से अर्थशास्त्र में डी-फिल और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की है।
 
इससे पहले उन्होंने देश के प्रमुख उद्योग मंडल फिक्की के महासचिव के तौर पर भी काम किया है। वह वर्ष 2006 से 2008 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं।
 
कुमार एक अन्य उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के मुख्य अर्थशास्त्री और एशियाई विकास बैंक, वित्त मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अल-कायदा की नई धमकी, कश्‍मीर में दहशत का माहौल