Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा फैसला, न चुनाव लड़ेंगे और न किसी पार्टी का समर्थन करेंगे

हमें फॉलो करें सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा फैसला, न चुनाव लड़ेंगे और न किसी पार्टी का समर्थन करेंगे
, रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (17:35 IST)
चेन्नई। दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वे कुछ ही महीनों जा रहे लोकसभा चुनाव 2019 में न तो चुनाव लड़ेंगे और न ही किसी पार्टी का समर्थन करेंगे। उल्लेखनीय है कि रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाने से पहले अपना संगठन 'रजनी मक्कल मंड्रम' गठित किया है।
 
रजनीकांत ने तमिलनाडु की अवाम से कहा है कि वे उस पार्टी को अपना वोट दें, जो उनके (लोगों के) हिसाब से राज्य में जल संकट का स्थायी हल निकाल सकती है। मैं आगामी संसदीय चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। हमारा लक्ष्य विधानसभा चुनाव है। मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा हूं और कोई भी राजनीतिक प्रचार के मकसद से मेरी तस्वीर या संगठन का झंडा इस्तेमाल नहीं करें। 
 
रजनीकांत ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी  'रजनी मक्कल मंड्रम' आगामी संसदीय चुनाव में किसी भी राजनैतिक दल का समर्थन नहीं कर रही है। सूत्रों ने बताया कि अभिनेता ने अपने संगठन के जिला सचिवों से यहां अपने आवास में संक्षिप्त बातचीत की।
 
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में अभिनेता सफेद कुर्ता पहने हुए हैं और जिला सचिवों से बातचीत कर रहे हैं। बाद में वे एक समूह तस्वीर में भी उनके साथ दिखे। रजनीकांत ने 31 दिसंबर 2017 को रजनीति में आने का ऐलान किया था।

उन्होंने अपने प्रशंसकों से बात करते हुए कहा था कि उनकी गठित होने वाली पार्टी राज्य विधानसभा की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में अगला विधानसभा चुनाव 2021 में होना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलवामा हमले से दुखी शंकराचार्य ने रामाग्रह यात्रा स्थगित की