Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने इस्तीफा दिया

हमें फॉलो करें राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने इस्तीफा दिया
जयपुर , बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (15:11 IST)
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा कि वह कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे। 
 
परनामी ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने 16 अप्रैल को ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना इस्तीफा भेज दिया था। उन्होंने कहा कि अपनी व्यक्तिगत व्यस्तताओं के कारण इस्तीफा दिया है। प्रदेश के उपचुनावों में हुई हार के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हार जीत सामूहिक होती है, जिसके लिए किसी एक को जिम्मेदार नही ठहराया जा सकता।
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा परनामी को राष्ट्रीय कार्यकारणी में सदस्य नियुक्त करने की सूचना के बाद ही प्रदेश में उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई थीं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने से पहले भी वह कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे ओैर पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेगें। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसी तरह कार्य करते रहेंगे। 
 
चुनावों के पहले संगठन में हुए इस बदलाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है और इससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि पार्टी का नया नेतृत्व विधानसभा चुनावा के 180 के लक्ष्य को जरूर पूरा करेगा। (वार्ता)
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिंद महासागर में घुसे तीन चीनी युद्धपोत, भारतीय नौसेना भी तैयार