Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आयकर मामले में अमरिंदर सिंह को नोटिस

हमें फॉलो करें आयकर मामले में अमरिंदर सिंह को नोटिस
लुधियाना , शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (08:11 IST)
लुधियाना। लुधियाना की एक अदालत ने शुक्रवार को आयकर मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को ताजा समन भेजा।
 
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जापिंदर सिंह ने अमरिंदर के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा 2016 में दायर आपराधिक शिकायत में ताजा समन जारी करने का आदेश दिया। अदालत को बताया गया कि पहले भेजे गए समन मुख्यमंत्री को नहीं मिल सकें जिसके बाद ताजा समन जारी किए गए। मामले पर अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
 
अमरिंदर गलत बयान देने, आयकर विभाग को जानबूझकर गलत सूचना देने तथा उसके अधिकारियों को अपना काम करने से रोकने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। आयकर विभाग ने अदालत में दायर की आपराधिक शिकायत में ये आरोप लगाए थे। (भाषा)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मानसून अपडेट! पश्चिमोत्तर में मानसून सक्रिय, यहां बरसेगा पानी...