Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेफ्यू रियो ने ली नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

हमें फॉलो करें नेफ्यू रियो ने ली नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
कोहिमा , गुरुवार, 8 मार्च 2018 (15:44 IST)
कोहिमा। नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने एनडीपीपी के नेता नेफ्यू रियो को गुरुवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर रियो का यह चौथा कार्यकाल है।
 
भाजपा के साथ गठबंधन में रियो राज्य में पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार का नेतृत्व  कर रहे हैं। राज्यपाल ने भाजपा के वाई. पैटन को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। 10 अन्य मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 10 मंत्रियों में से 5 भाजपा से, 3 नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) से, 1 निर्दलीय और 1 जदयू विधायक हैं।
 
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं  पार्टी महासचिव राम माधव शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे। निवर्तमान मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर एवं मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।
 
रियो ने 32 विधायकों के समर्थन से 4 मार्च को सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इन विधायकों में एनडीपीपी के 18, भाजपा के 12, जदयू का 1 और 1 निर्दलीय विधायक है। राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंत्री पद छोड़े लेकिन तेदेपा बनी रहेगी राजग का हिस्सा