Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंध्रप्रदेश में विधायकों की हत्या के बाद सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा हुई सख्‍त

हमें फॉलो करें आंध्रप्रदेश में विधायकों की हत्या के बाद सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा हुई सख्‍त
, सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (09:35 IST)
अमरावती। भाकपा (माओवादी) द्वारा आंध्रप्रदेश के अराकु से विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की हत्या किए जाने के बाद प्रदेश में सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रविवार शाम न्यूयॉर्क शहर पहुचंने के फौरन बाद मुख्यमंत्री ने यहां वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक और पूर्व विधायक की हत्या को मानवता पर कलंक करार दिया।

राज्य के मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और सभी जनप्रतिनिधियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने को कहा, खासकर उनको जो ग्राम दर्शिनी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस ने की राफेल सौदे की स्वतंत्र जांच की मांग, सीवीसी से मिलेंगे शीर्ष नेता