Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लघुशंका करने से रोका, गला घोंट कर हत्या की

हमें फॉलो करें लघुशंका करने से रोका, गला घोंट कर हत्या की
जींद , शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (22:00 IST)
जींद। हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में लघुशंका करने को लेकर पैदा हुए विवाद में एक व्यक्ति की गला घोंट कर हत्या कर दी गई।
 
पुलिस ने बताया कि गांव के एक गली में राजकुमार नामक व्यक्ति खुले में लघुशंका कर रहा था। इस पर उसी गांव के रहने वाले सुरेश (45) ने उसे ऐसा करने से रोका।
 
उन्होंने बताया कि यह राजकुमार और उसके परिवार को नागवार गुजरा और पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में गला घोंट कर हत्या कर दी।
 
उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में ट्रेन में धमाका, कई यात्री घायल