Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में योगी मॉडल का एक्शन, मीरा रोड के उपद्रवियों पर बुलडोजर कार्रवाई

हमें फॉलो करें मुंबई में योगी मॉडल का एक्शन, मीरा रोड के उपद्रवियों पर बुलडोजर कार्रवाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (19:30 IST)
Mira Road Clash : मुंबई के मीरा रोड के नया नगर में राम मंदिर शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई थी। 21 जनवरी की रात श्रीराम झंडे वाले वाहनों को तोड़कर लोगों के साथ मारपीट की गई थी।

इस पर योगी मॉडल की तरह कार्रवाई की गई है। उपद्रव करने वालों के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई की गई है।

जश्न मनाते हुए रामभक्त मोटरसाइकल और कार में शोभायात्रा निकाल रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे, यह कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने बहस शुरू कर दी और बात हाथापाई तक बढ़ गई थी।

घटना को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्रवाई का आदेश दिया था। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर 36 लाख रुपए ठगे, 8 लोगों को किया गिरफ्तार