Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल के कांगड़ा में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

हमें फॉलो करें हिमाचल के कांगड़ा में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
शिमला , बुधवार, 18 जुलाई 2018 (15:33 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के एक गांव में बुधवार को एक मिग -21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। 
 
कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि यह लड़ाकू विमान जवाली पुलिस थाना क्षेत्र के मेहरा पल्ली गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। हादसे में पायलट की मौत की खबर है। 
 
दो महीनों के भीतर भारतीय वायुसेना के विमान की यह दूसरी दुर्घटना है। गत जून माह में लड़ाकू जगुआर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या कांग्रेस के कार्यालय में औरंगजेब की तस्वीर लगी हुई है.. जानिए सच..