Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गरीब महिलाओं की शादी के लिए ममता ने शुरू की यह नई योजना...

हमें फॉलो करें गरीब महिलाओं की शादी के लिए ममता ने शुरू की यह नई योजना...
कोलकाता , रविवार, 1 अप्रैल 2018 (11:03 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वाकांक्षी परियोजना रूपश्री को लागू कर दिया है जिसके तहत गरीब महिलाओं की शादी के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी।
 
रूपश्री योजना मुख्यमंत्री की बेहद चर्चित कन्याश्री परियोजना के बाद आई है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया था। एक अधिकारी ने कहा कि रूपश्री योजना के लिए आवेदन फॉर्म बीते बुधवार से पूरे प्रदेश में उपलब्ध हैं।
 
रूपश्री योजना के तहत महिला को विवाह से पहले आवेदन भरकर खंड विकास अधिकारी( बीडीओ) या नगरपालिका दफ्तर में देना होगा। अधिकारी ने कहा कि विवाह से पहले ही महिला के बैंक खाते में 25,000 रुपए आ जाएंगे।
 
इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर करीब छह लाख महिलाओं को फायदा होने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने 1500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उपमुख्यमंत्री मौर्य का विपक्ष पर हमला, भाजपा नेता ने दी यह सलाह...