Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छठ पूजा : दिल से मांगो जरूर मिलेगा - लालू यादव

हमें फॉलो करें छठ पूजा : दिल से मांगो जरूर मिलेगा - लालू यादव
पटना , गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (12:14 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि छठ पर्व में सूर्य भगवान की पूजा होती है और इसमें दिल से मांगी गई सभी कामनाएं पूरी होती हैं।
 
यादव ने गुरुवार को यहां अपने आवास पर पूर्व मंत्री श्रीमती कांति सिंह, संजीव कुमार टोनी, अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत कई विधायक, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा सैकड़ों लोगों को खरना का प्रसाद वितरण किया। यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने भी अपने हाथों से लोगों को प्रसाद दिया।
 
इस मौके पर राजद कार्यकर्ता निरंजन कुमार पप्पू और नंदू यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रसाद परोसने में यादव की मदद की। 
 
बाद में पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा की छठ महापर्व भारतीय संस्कृति का महापर्व है। प्रकृति के इस पर्व की कृपा से सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सूर्य भगवान की पूजा की जाती है और सूर्य के बिना पृथ्वी पर कुछ संभव नही हो सकता।
 
यादव ने कहा कि खरना का प्रसाद खाने के बाद छठव्रती शुक्रवार को पूरे दिन और पूरी रात उपवास पर रहेंगे। अगले दिन उदयमान सूर्य को जल अर्पित करने के बाद यह अनुष्ठान पूरा होगा और इसके बाद ही छठ व्रत करने वाले अन्न-जल का ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पूजा में खरना के प्रसाद का बड़ा महत्व है और ऐसा माना जाता है कि दिल से जो भी मांगा जाता है, उसकी प्राप्ति जरूर होती है। 
 
राजद अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को छठ की शुभकामना देते हुए कहा कि लोगों की इच्छाओं को ईश्वर पूरी करे। गुजरात चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा की चुनाव की घोषणा देर से हुई है। भाजपा वहां कुछ भी वे कर लें गुजरात मे उनकी पार्टी का हारना तय है। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में ज़रीन खान का सुपर हॉट अंदाज