Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पश्चिम बंगाल में मनोरंजन पार्क में हादसा, नौ बच्चे घायल

हमें फॉलो करें पश्चिम बंगाल में मनोरंजन पार्क में हादसा, नौ बच्चे घायल
, सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (01:01 IST)
कोलकाता। कोलकाता में रविवार की आंधी तूफान के चलते एक मनोरंजन पार्क में ‘बाउंसी कैसल राइड’ पलट जाने से करीब नौ बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही। 
 
 
बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना आज शाम करीब सात बजे हुई। घायल नौ बच्चों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि बच्चों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि दो बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उन पर करीबी नजर रखे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
मुंबई के उपनगर गोवंडी में इमारत ढहने से सात लोग घायल : मुंबई के उपनगर गोवंडी में दो मंजिला एक इमारत ढह जाने से उसमें रह रहे एक ही परिवार के तीन लोगों समेत सात लोग घायल हो गए। 
 
आपदा नियंत्रण कक्ष अधिकारी ने बताया, ‘गोवंडी स्थित रफी नगर के झुग्गी झोपड़ी इलाके में रविवार शाम करीब छह बजे दो मंजिला एक इमारत ढह गई। घटना के वक्त घर में मौजूद चार लोग घायल हो गए और उन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया।’
 
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में दमकल की दो गाड़ियां लगाई गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों में दंपति, उनका बेटा, घर के बाहर बैठी एक महिला और तीन राहगीर शामिल हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जल्द आ रहा है जियो ज्यूस ऑफर