Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरल के एक और पादरी पर रेप का आरोप, समस्या लेकर पहुंची महिला को बनाया शिकार

हमें फॉलो करें केरल के एक और पादरी पर रेप का आरोप, समस्या लेकर पहुंची महिला को बनाया शिकार
कयामकुलम (केरल) , मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (18:13 IST)
कयामकुलम (केरल)। केरल में एक और चर्च के पादरी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। राज्य में कुछ और पादरी पर ऐसे आरोप लगे हैं।
 
मालनकारा आर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के पादरी बीनू जॉर्ज पर चार साल पहले अलापुझा जिले में एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वे कोयपल्लीकर्नमा में डॉयोसीज के अंतर्गत चर्च में सेवाएं दे रहे हैं।
 
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने 2014 में पारिवारिक विवाद को लेकर पादरी से मदद के लिए संपर्क किया तो उसने चर्च के कार्यालय में उसका यौन उत्पीड़न किया।
 
 
पुलिस को अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसने घटना के तुरंत बाद चर्च के अधिकारियों को इस बारे में बता दिया था और वादा किया गया था कि भविष्य में उस पादरी की ओर से उसे कभी भी उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि पादरी उसे परेशान करता रहा और मनगढ़ंत कहानी फैलाता रहा तब उसने कानूनी सहायता लेने का फैसला किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संन्यास के बाद एबी ने किया ऐलान, आईपीएल में दिखेंगे यह विस्फोटक बल्लेबाज