Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2018

हमें फॉलो करें कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2018
, मंगलवार, 15 मई 2018 (16:55 IST)
कर्नाटक में भाजपा, कांग्रेस और जदएस में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में नजर आ रही है पर बहुमत से दूर है। 

चुनाव-परिणाम : दलीय स्थिति
 
भाजपा 104, कांग्रेस 78, जेडीएस 38, अन्य 2
* कुमार स्वामी ने पेश किया दावा, अब गेंद राज्यपाल के पाले में  
* भाजपा ने सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 
* राज्यपाल से मिलने पहुंचे भाजपा के सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा। राज्यपाल से मुलाकात की। 
* जेडीएस भी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। 5.30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे जदएस नेता कुमारस्वामी।
* कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। 
* भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा ने कहा कि जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। 
* गठबंधन पर हाईकमान से बात करेंगे। 
* जनादेश कांग्रेस मुक्त का। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को नकारा है। 
* पिछले दरवाजे से सत्ता चाहती है कांग्रेस।
* निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया चामुंडेश्वरी सीट से हारे। उन्हें जद (एस) के जीटी देवगौड़ा ने 36,042 मतों से हराया।
* भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा का दिल्ली दौरा रद्द।  
* राज्यपाल वजू भाईवाला ने कहा कि पूरे परिणाम आने तक किसी को भी न्योता नहीं दिया जाएगा। 
* जेपी नड्‍ढा, प्रकाश जावड़ेकर और धर्मेन्द्र प्रधान बेंगलुरु पहुंच रहे हैं। 
* जदएस ने कांग्रेस का प्रस्ताव स्वीकार किया। 
* जेडीएस का दावा, शपथ 18 मई को।
* कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलवार शाम चार बजे राज्यपाल वजूभाई वाला से मिलेंगे।
* गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम शाम को राज्यपाल से मिलेंगे क्योंकि हमें लगता है कि कांग्रेस और जनता दल (एस) को विधानसभा में बहुमत मिल जाएगा। 
* कर्नाटक में बहुमत का पेंच फंसा। भाजपा सबसे बड़ा दल मगर बहुमत से दूर। 
* कांग्रेस ने जदएस का समर्थन किया। मुख्‍यमंत्री के रूप में कुमार स्वामी मंजूर। 
* सरकार बनाने के लिए कांग्रेस दे सकती है जेडीएस को समर्थन, सोनिया गांधी से मिले गुलामनबी आजाद।
* भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी, मगर बहुमत से दूर। जेडीएस निभाएगी किंगमेकर की भूमिका। 
* भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा ने शिकारीपुरा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोनी मालतेसा को 35,397 मतों से हराया। 
* भाजपा संसदीय दल की बैठक शाम छह बजे। 
* सिद्धारमैया बादामी से जीते, चामुंडेश्वरी में पीछे। 
* सिद्धारमैया मंत्रिमंडल के आधे से ज्यादा मंत्री हारे। 
* कर्नाटक विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में। सुल्लिया सीट पर भाजपा के अंगारा एस जीते।
* केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जीत का श्रेय मोदी को दिया। 
* कर्नाटक में भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत। येदियुरप्पा बनेंगे मुख्‍यमंत्री। भाजपा ने येदियुरप्पा को ही मुख्‍यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया था। 
* भाजपा ने कहा, हम अकेले सरकार बनाएंगे। 
* ममता बनर्जी का बड़ा बयान, अगर कांग्रेस-जद एस मिलकर चुनाव लड़ते तो नतीजा कुछ ओर होता। 
* कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य छिना। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की पहली बड़ी हार। 
* पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी दोनों सीटों रामानगरम तथा चन्नापटना से आगे।
* मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट से 5565 मतों से पीछे चल रहे हैं। 
* भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येद्दियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से 3420 मतों से आगे।
* कांग्रेस उम्मीदवार एवं लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक खड़गे चित्तापुर सीट से 469 मतों से आगे।
* टीवी 9 के मुताबिक भाजपा को 101, कांग्रेस को 64 और जेडीएस को 38 सीटें मिल सकती हैं। 
* किसी भी दल को बहुमत मिलने के आसार नहीं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी मगर बहुमत से दूर। 
* जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में रहेगी। 
* कांग्रेस महासचिव अशोक गेहलोत ने कहा कि बहुमत नहीं मिलने पर समान विचारधारा वाले दल से सरकार बनाने के लिए बात करेंगे। 
* बादामी सीट से भाजपा के श्रीरामुलू पीछे चल रहे हैं। यहां सिद्धारमैया बढ़त बनाए हुए है। 
* कोलेगल से बसपा के एन. महेश आगे। 
* कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर। 
* चित्तापुर से कांग्रेस के प्रियांक खड़गे आगे। 
* चामुंडेश्वरी सीट से सिद्धारमैया पीछे।
* बादामी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आगे। 
* रामनगरम सीट से से जेडीएस के कुमारस्वामी आगे। 
* वरुणा सीट से सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र बढ़त बनाए हुए हैं।
* श्रीरंगपटना से जेडीएस के रवीन्द्र एस. आगे। 
* गडग सीट से कांग्रेस के एचके पाटिल आगे। 
* शिकारीपुरा सीट से भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा आगे चल रहे हैं। 
* शिमोगा सीट से भाजपा के ईश्वरप्पा आगे। 
* टीवी 9 के मुताबिक शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को 30 सीटों पर बढ़त, भाजपा 22 और जेडीएस 9 सीटों पर आगे।
* कर्नाटक में वोटो की गिनती शुरू। सबसे पहले बैलेट मतों की गिनती। 
* कांग्रेस दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कराया हवन। 
* थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना। 
* भाजपा और कांग्रेस दोनों ने किए जीत के दावे।
* 12 मई को कर्नाटक की 224 में से 222 सीटों पर हुआ था मतदान। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेटी का सपना हुआ पूरा, किसान ने की हेलीकॉप्‍टर से विदाई...