Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमला मिल्स हादसा: दो पब मालिक गिरफ्तार

हमें फॉलो करें कमला मिल्स हादसा: दो पब मालिक गिरफ्तार
मुंबई , गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (09:45 IST)
मुंबई। मुंबई में 29 दिसंबर को कमला मिल्स में हुए अग्निकांड के सिलसिले में ‘वन एबव’ पब के मालिकों- कृपेश सांघवी और जिगर सांघवी को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस जयकुमार ने बताया कि इस घटना के बाद से फरार चल रहे सांघवी बंधुओं को यहां अंधेरी इलाके में गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस ने ‘वन एवब’ पब के मालिकों- सांघवी बंधुओं ओर अभिजीत मंकार को कथित रुप से शरण देने को लेकर एक होटल मालिक विशाल करिया को गिरफ्तार किया था। इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और भादसं की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके ठिकानों के बारे में सुराग देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मंकार अब भी फरार है।
 
कमला हाउस स्थित ‘वन एबव’ और उससे सटे मोजो बिस्त्रो रेस्तरां पब में 29 दिसंबर को भयंकर आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल हो सकता है अमेरिका : ट्रंप