Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्यायमूर्ति गीता मित्तल बनीं जम्मू-कश्मीर की पहली महिला न्यायाधीश

हमें फॉलो करें न्यायमूर्ति गीता मित्तल बनीं जम्मू-कश्मीर की पहली महिला न्यायाधीश
, शनिवार, 4 अगस्त 2018 (16:52 IST)
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति गीता मित्तल को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके साथ ही राज्य के उच्च न्यायालय की अध्यक्षता करने वाली वह पहली महिला न्यायाधीश बन गई हैं।


न्यायमूर्ति गीता मित्तल अब तक दिल्ली उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। कल न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनीं। कानून मंत्रालय की अलग से जारी एक अधिसूचना के अनुसार पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन को दिल्ली उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अन्य नियुक्तियों में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कल्पेश सत्येन्द्र झावेरी को पदोन्नति देकर उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्होंने न्यायमूर्ति विनीत सरन की जगह ली है। विनीत सरन को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस को पदोन्नति देकर झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति बोस की दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने यह कहकर खारिज कर दिया था कि किसी हाईप्रोफाइल उच्च न्यायालय की अध्यक्षता के लिये न्यायाधीश के पास पर्याप्त अनुभव की कमी है।

बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजया के. तहीलरमानी को पदोन्नत कर मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वह न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की जगह लेंगी जिन्हें पदोन्नति देकर शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया है।

गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एम. के. शाह को पदोन्नति देकर पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश निुयक्त किया गया है क्योंकि पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली उच्च न्यायालय की अध्यक्षता करेंगे। केरल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। (भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुशखबर, अब मात्र 10 मिनट में बन जाएगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस