Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

हमें फॉलो करें जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
, रविवार, 24 दिसंबर 2017 (15:15 IST)
शिमला। भाजपा से पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को रविवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उनका मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा विधायकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सुरेश भारद्वाज और महेन्द्रसिंह ने ठाकुर के नाम का प्रस्ताव किया और अन्य सदस्यों ने उनके नाम का अनुमोदन किया।
 
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कल रात मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए, वहीं मंडी जिले के सेराज से विधायक ठाकुर और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार बने हुए थे। नवनिर्वाचित विधायकों के बीच आम सहमति नहीं बन पाने के कारण दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों- केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीमारमण और नरेन्द्र सिंह तोमर को इस मुद्दे को केन्द्रीय नेतृत्व के साथ दोबारा विचार-विमर्श करने के लिए शिमला से दिल्ली लौटना पड़ा।
 
केंद्रीय पर्यवेक्षकों का दो सदस्यीय दल राज्य में 21 और 22 दिसंबर को मौजूद था और उन्होंने राज्य भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों, सांसदों और कुछ विधायकों की राय ली थी। गौरतलब है कि भाजपा ने 68 सीटों में से 44 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जातिसूचक टिप्पणी पर सलमान, शिल्पा के खिलाफ पुलिस में शिकायत