Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नियंत्रण रेखा के निकट सेना के गश्ती दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की, 2 जवान घायल

हमें फॉलो करें नियंत्रण रेखा के निकट सेना के गश्ती दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की, 2 जवान घायल
, गुरुवार, 7 जून 2018 (12:36 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सेना के एक गश्ती दल पर गुरुवार को आतंकियों ने हमला किया जिसमें 2 सैनिक घायल हो गए।
 
 
रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बाड़ से थोड़ा पहले आतंकियों ने गश्त कर रहे जवानों पर गोलीबारी की तथा गोलीबारी में 2 जवान घायल हुए हैं। जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था।
 
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा हालात का जायजा लेने राज्य के 2 दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। वे शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा जिले का दौरा करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेनका गांधी की नसीहत, NRI 48 घंटे में कराएं विवाह पंजीयन, अन्यथा...