Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरी बस, 7 की मौत

हमें फॉलो करें हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरी बस, 7 की मौत
शिमला , रविवार, 13 मई 2018 (12:56 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला से करीब 70 किलोमीटर दूर सोलन-राजगढ़ में नई नेती के निकट एक गहरी खाई में एक निजी बस के गिर जाने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि यह बस मानव से राजगढ़ की ओर जा रही थी और उसी समय खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है और घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। साथ ही शव भी बरामद कर लिए गए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शत्रुघ्न का तंज, मोदी के भाषणों में सच्चाई नहीं