Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल चुनाव : वीरभद्र के चुनाव मैदान में आने से चर्चा में है अर्की

हमें फॉलो करें हिमाचल चुनाव : वीरभद्र के चुनाव मैदान में आने से चर्चा में है अर्की
शिमला , शनिवार, 4 नवंबर 2017 (14:00 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपनी लोकप्रियता को भुनाते हुए राज्य के सोलन जिला स्थित अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फैसला किया है और शिमला ग्रामीण सीट उन्होंने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के लिए छोड़ दी है।
 
शिमला से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अर्की से चुनाव लड़ रहे सिंह राजनीति के नौसिखिये नेता भाजपा के रतन सिंह पाल के खिलाफ मैदान में हैं।
 
अर्की इससे पहले बघेल की रियासत थी। राज्य में छह बार से मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अन्य मुद्दों पर घेरने के लिए भाजपा ने अर्की में प्रचार के लिए अपने दिग्गज प्रचारकों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे को नियुक्त किया है।
 
जीत को लेकर लगभग पूरी तरह आश्वस्त 83 वर्षीय कांग्रेस के दिग्गज नेता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद से विधानसभा क्षेत्र का दौरा तक नहीं किया है और नौ नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए वह राज्य के अन्य जिलों में प्रचार कर रहे हैं। उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि अर्की में जीत से आस पास के विधानसभा क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ेगा।
 
भाजपा ने दो बार से विधायक रहे गोविंद राम शर्मा को टिकट देने से इनकार कर दिया, जिन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कुछ मनमुटाव होने का दावा किया था।
 
बहरहाल पिछले दो विधानसभा चुनावों में गैर कांग्रेसी उम्मीदवार चुनाव जीते और वीरभद्र सिंह ने भी इससे पहले संकेत दिया था कि वह अर्की से चुनाव लड़ सकते हैं और इस विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य करेंगे।
 
जयनगर, दिग्गल और दर्लाघाट में तीन कॉलेजों को खोलने और अर्की में सिविल अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाकर इसे 100 बिस्तरों वाला अस्पताल करना ऐसे ही कुछ कदम थे। (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुस्से में खून से सने नज़र आए 'बागी' टाइगर श्रॉफ