Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूजर डाटा हैक करने वाले 100 धोखेबाज गिरफ्तार

हमें फॉलो करें यूजर डाटा हैक करने वाले 100 धोखेबाज गिरफ्तार
नोएडा , शनिवार, 17 मार्च 2018 (07:52 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल ने प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों और बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को हैक करने वाले करीब100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है।
 
उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गिरोह ने डेटा बेचने को अपना व्यापार बना लिया था और कॉल सेंटर संचालकों से प्रति डेटा 10 रुपए शुल्क वसूलते थे।
 
पुलिस ने बताया कि उप्र एसटीएफ (साइबर शाखा) ने 100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल और बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को हैक कर उन तक पहुंच बनाई। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पूरे एनसीआर में फैला हुआ था।
 
सिंह ने कहा, 'आगे और छापेमारी और कार्रवाई जारी है और अधिक गिरफ्तारियों की उम्मीद है। हमने कंपनियों से हैक किए गए डेटा के विवरण उपलब्ध कराने की अपील की है।' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय माल्या मामले में ब्रिटिश जज बोले, भारतीय बैंकों ने नियम तोड़े