Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम में बाढ़ की स्थिति भयावह, दो और जिले प्रभावित

हमें फॉलो करें असम में बाढ़ की स्थिति भयावह, दो और जिले प्रभावित
, शनिवार, 23 जून 2018 (23:15 IST)
गुवाहाटी। असम में पिछले 2 दिनों से बाढ़ की स्थिति में सुधार नजर आ रहा था लेकिन बढ़ते जलस्तर के कारण एक बार फिर से 2 और जिले प्रभावित हो गए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने शनिवार को यह जानकारी दी है।
 
 
एएसडीएमए ने खबर दी है कि धेमाजी और लखीमपुर जिलों में काफी बड़ा भू-भाग जलमग्न हो गया है और इसके साथ ही प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इसमें बताया गया है कि बाढ़ के कारण 369 गांवों में कुल 2,22,792 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक 24 लोगों की जान गई है।
 
एएसडीएमए ने खबर दी है कि धेमाजी, लखमीपुर, होजई, कछार, हैलकंडी और करीमगंज जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। एएसडीएमए ने बताया है कि करीमगंज में बाढ़ का सबसे अधिक असर है, जहां 1,55,792 लोग प्रभावित हुए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर को भारत से अलग नहीं होने देगी भाजपा : अमित शाह