Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसानों से बोले कृषि मंत्री, बेहतर पैदावार के लिए करें मंत्रोच्चार

हमें फॉलो करें किसानों से बोले कृषि मंत्री, बेहतर पैदावार के लिए करें मंत्रोच्चार
पणजी , गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (08:00 IST)
पणजी। गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा है कि अगर किसान अपने खेतों में वैदिक मंत्रों का जप करेंगे और ब्रह्मांड खेती तकनीक को अपनाएंगे तो राज्य में फसलों की पैदावार बढ़ जाएगी। 
 
फतोर्दा में अपने आवास के निकट एक खेत में 'शिव योग कॉस्मिक फार्मिंग' परियोजना का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि फसल की पैदावार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए भाजपा नीत राज्य सरकार ब्रह्मांड खेती को बढ़ावा देगी।
 
सरदेसाई ने कहा, 'ब्रह्मांड खेती से बिना किसी रसायन या उर्वरक के आपको सुरक्षित आहार मिलेगा। इस प्रकार की खेती के दौरान फसल में किसी भी प्रकार के रसायन का छिड़काव नहीं होता है और जैविक खाद से फसल का पोषण होता है।'
 
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत किसान को ध्यान लगाना होता है और बेहतर पैदावार के लिए कम से कम 30 मिनट तक मंत्रोच्चार करने से ब्रह्मांडीय किरणों का प्रवाह होता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरिके क्रूज से हुआ नुकसान, जल-थल में चलने वाली बस को बेचेगा पंजाब