Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुड़गांव में जांच के बाद घर लौट रही गर्भवती महिला से गैंगरेप

हमें फॉलो करें गुड़गांव में जांच के बाद घर लौट रही गर्भवती महिला से गैंगरेप
गुड़गांव , रविवार, 27 मई 2018 (08:34 IST)
गुड़गांव। गुड़गांव के मानेसर में 23 वर्षीय एक गर्भवती युवती से कथित तौर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक ऑटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
 
यह घटना 21 मई की है जब छह माह की गर्भवती पीड़िता नियमित जांच के लिए अपने पति के साथ साइकिल से एक अस्पताल जा रही थी। 
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से घर लौटते वक्त महिला ने साइकिल पर असहज महसूस करने की बात कही, तो उसके पति ने उसे ऑटो से घर पहुंचने के लिए कहा। 
 
अधिकारी ने बताया कि महिला के मुताबिक ऑटो में सवार होने के बाद ऑटो चालक ने उसे पानी पीने को दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई और बाद में तीन लोगों ने उससे बलात्कार किया। पीड़िता और उसके पति ने घटना के चार दिन बाद शिकायत दर्ज कराई। 
 
पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और मानेसर में अपने पति के साथ रहती है। उनका एक बेटा भी है। 
 
अधिकारियों ने बताया, 'मानेसर के महिला पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि भ्रूण की स्थिति स्थिर बनी हुई है।' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीएसटी के दायरे में आने पर भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं :सुशील मोदी