Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेंगलुरु में गणेश उत्सव की धूम, ढाई करोड़ के सिक्कों और नोटों से सजाया मंदिर

हमें फॉलो करें बेंगलुरु में गणेश उत्सव की धूम, ढाई करोड़ के सिक्कों और नोटों से सजाया मंदिर
बेंगलुरु , सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (20:09 IST)
Ganesh Utsav begins in Bengaluru : कर्नाटक के बेंगलुरु में जेपी नगर स्थित सत्य गणपति मंदिर परिसर को करीब ढाई करोड़ रुपए के सिक्कों और नोटों से सजाया गया है। मंदिर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। श्रद्धालु भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों और पंडालों में जा रहे हैं।
 
बेंगलुरु और समूचे कर्नाटक में सोमवार से गणेश चतुर्थी उत्सव धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो गया। श्रद्धालु भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों और पंडालों में जा रहे हैं। अपनी अनूठी सजावट के चलते सत्य गणपति मंदिर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
 
न्यासियों के मुताबिक, इस मंदिर का प्रबंधन संभाल रहे गणपति शिर्डी साई न्यास ने पांच, 10 और 20 रुपए के सिक्कों की मालाएं तैयार की हैं। इसी के साथ-साथ 10,20,50,100,200 और 500 रुपए के नोटों की भी मालाएं तैयार की गई हैं। ये सभी मालाएं करीब ढाई करोड़ रुपए की हैं।
 
एक न्यासी ने बताया कि करीब 150 लोगों की टीम ने एक महीने के दौरान सिक्कों और नोटों की मालाओं से मंदिर की सजावट की। उनके मुताबिक, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है।
 
सिक्कों का इस्तेमाल कर कलात्मक चित्रण किया गया है। इनमें भगवान गणेश, जय कर्नाटक, राष्ट्र प्रथम, विक्रम लैंडर, चंद्रयान और जय जवान जय किसान की छवियां शामिल हैं। एक न्यासी ने बताया कि नोटों और सिक्कों से की गई यह सजावट एक हफ्ते के लिए रहेगी। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा में महिला कुश्ती अकादमी संचालक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या