Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अलीगढ़ में सपा नेता को मारी गोली

हमें फॉलो करें अलीगढ़ में सपा नेता को मारी गोली
अलीगढ़ , गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (14:36 IST)
अलीगढ़। उत्तरप्रदेश में अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
 
पुलिस के अनुसार सपा युवजन सभा के सचिव शहजाद आलम बर्नी को बुधवार को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके पांव में लगी। घायल बर्नी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि बर्नी अपने समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस बीच कुछ बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फुटबॉल खेलते-खेलते आतंकवादी बन गया माजिद