Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोच्चि के पास समुद्र में व्यापारिक जहाज में लगी आग, नौसेना ने शुरू किया बचाव अभियान

हमें फॉलो करें कोच्चि के पास समुद्र में व्यापारिक जहाज में लगी आग, नौसेना ने शुरू किया बचाव अभियान
कोच्चि , गुरुवार, 14 जून 2018 (09:04 IST)
कोच्चि। केरल में कोच्चि के पास समुद्र में बुधवार को एक व्यापारिक जहाज में आग लग गई और चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया। नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 
 
कोच्चि के दक्षिण पश्चिम में 14.5 समुद्री मील की दूरी पर समुद्र में जहाज ‘एम वी नलिनी’ में आग लग गई जिसके बाद उसके चालक दल के सदस्यों को बचाने का अनुरोध भेजा गया। 
 
एक रक्षा अधिकारी ने जहाज से मिले अनुरोध संदेश का हवाला देते हुए बताया कि चालक दल का एक सदस्य 80 फीसद जल गया है। चालक दल में 22 लोग हैं। बुरी तरह झुलस गए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद जहाज के इंजन में आग लग गई। प्रवक्ता के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है। यह जहाज रसायन टैंकर है और उस पर नाफ्था लदा था। 
 
उन्होंने बताया कि बचाव के लिए दक्षिणी नौसेना कमान ने एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर भेजा है। आगे और जरुरत के लिए सी किंग नामक एक अन्य हेलीकॉप्टर को उड़ान के लिए तैयार रखा गया है। दक्षिणी नौसेना कमान ने मदद के लिए आईएनएस कालपेनी को भी भेजा है। 
 
प्रवक्ता के अनुसार इसके अलावा तटरक्षक बल और कोचीन बंदरगाह न्यास ने भी क्रमश : चार्ली नौका और एक अन्य नौका भेजी है। (भाषा) 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जदयू की जगह राजद की इफ्तार पार्टी में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, लालू को बताया प्रिय दोस्त