Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आरबीआई के आदेश की अवहेलना पर फिनो पेमेंट बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना

हमें फॉलो करें आरबीआई के आदेश की अवहेलना पर फिनो पेमेंट बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना
, मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (00:00 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने अगले आदेश तक नए खाते नहीं खोलने के अपने आदेश की अवहेलना पर फिनो पेमेंट बैंक पर सोमवार को 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया।
 
 
केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उसने 31 अक्टूबर 2018 को फिनो पेमेंट बैंक लिमिटेड पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।
 
आरबीआई ने कहा है कि लाइसेंस से जुड़ीं कुछ शर्तों एवं भुगतान बैंकों के परिचालन से जुड़े दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को लेकर फिनो पेमेंट बैंक पर नए खाते खोलने पर रोक लगा दिया गया था। उसने कहा कि इस आदेश का पालन नहीं करने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सबरीमाला मंदिर में पूजा के लिए 30 वर्षीय महिला ने मांगी पुलिस हिफाजत