Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्मफेयर पुरस्कार : इरफान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'बरेली की बर्फी' का भी जलवा

हमें फॉलो करें फिल्मफेयर पुरस्कार : इरफान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'बरेली की बर्फी' का भी जलवा
, रविवार, 21 जनवरी 2018 (19:56 IST)
मुंबई। फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में इस बार अभिनेता इरफान और राजकुमार राव ने अपनी छाप छोड़ी तो फिल्मों में 'बरेली की बर्फी' और 'हिन्दी मीडियम' ने कामयाबी के झंडे गाड़े। इरफान को 'हिन्दी मीडियम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला तो 'तुम्हारी सुलु' के लिए विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
 
 
'बरेली की बर्फी' में शानदार अभिनय के लिए राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता का पुरस्कार दिया गया। फिल्म 'दंगल' से सुर्खियों में आई जायरा वसीम ने 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
 
साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी 'हिन्दी मीडियम' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। यह फिल्म बड़े शहरों में अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में हिन्दीभाषियों के साथ होने वाले भेदभाव पर आधारित है। आलोचकों के बीच बेहद सराही गई।
webdunia
अमित मसूरकर की फिल्म 'न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (आलोचक) का पुरस्कार मिला। इसी तरह राजकुमार राव को फिल्म 'ट्रैप्ड' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) का पुरस्कार दिया गया। अश्विनी अय्यर तिवारी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। अश्विनी ने 'बरेली की बर्फी' का निर्देशन किया था।
 
फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिए अमिताभ भट्टाचार्या को सर्वश्रेष्ठ गीतकार चुना गया। 'जग्गा जासूस' का गाना 'उल्लू का पट्ठा' के लिए अमिताभ भट्टाचार्या को यह पुरस्कार दिया गया, वहीं अरिजीत सिंह और मेघना मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ गायक और गायिका का पुरस्कार दिया गया। मेघना को फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के गाने 'नचदी फिरा' और अरिजीत को फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के गाने 'रोके ना रुके नैना' के लिए पुरस्कार दिया गया।
 
 
फिल्मफेयर पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है-
 
1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय)- हिन्दी मीडियम, 2. सर्वश्रेष्ठ फिल्म (आलोचक)- न्यूटन, 3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लोकप्रिय)- इरफान खान (हिन्दी मीडियम), 4. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक)- राजकुमार राव (ट्रैप्ड), 5. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लोकप्रिय)- विद्या बालन (तुम्हारी सुलु), 6. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक)- जायरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार), 7. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (लोकप्रिय)- अश्विनी अय्यर तिवारी (बरेली की बर्फी), 8. सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक- कोंकणा सेनशर्मा (अ डेथ इन द गूंज), 9. सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री- मेहर विज (सीक्रेट स्परस्टार), 10. सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता- राजकुमार राव (बरेली की बर्फी)।

11. सर्वश्रेष्ठ संगीत (एल्बम)- प्रीतम (जग्गा जासूस), 12. सर्वश्रेष्ठ गीतकार- अमिताभ भट्टाचार्या (जग्गा जासूस), 13. सर्वश्रेष्ठ गायिका- मेघना मिश्रा (सीक्रेट सुपरस्टार), 14. सर्वश्रेष्ठ गायक- अरिजीत सिंह (बद्रीनाथ की दुल्हनिया), 15. लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- माला सिन्हा, बप्पी लाहिरी, 16. सर्वश्रेष्ठ कहानी- अमित वी. मसूरकर (न्यूटन), 17. सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले- शुभाशीष भुटिआनी (मुक्ति भवन), 18. सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- शीर्ष रे (अ डेथ इन द गूंज), 19. सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग- नितिन बैद (ट्रैप्ड), 20. सर्वश्रेष्ठ शॉर्टफिल्म (फिक्शन)- जूस। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बटलर और वोक्स का कमाल, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला जीती