Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में 500 करोड़ का फर्जी जीएसटी बिल घोटाला

हमें फॉलो करें गुजरात में 500 करोड़ का फर्जी जीएसटी बिल घोटाला
भुज , मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (19:03 IST)
भुज। गुजरात के कच्छ जिले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) कमिश्नरेट ने 500 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी जीएसटी बिल घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए इसके मास्टमारमाइंड गुरुकमल सिंह को गांधीधाम में गिरफ्तार कर लिया।
 
उसे गांधीधाम में चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में पांच फरवरी तक जेल भेज दिया।
 
सीजीएसटी के कच्छ कमिश्नरेट की गांधीधाम स्थित कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 38 वर्षीय गुरुकमल ने एक जीएसटी फर्म अपने नाम से तथा 17 अन्य लोगों के नाम से पंजीकृत कराये थे। वह इन सभी के खाते स्वयं ही संचालित करता था। उसने 531 करोड़ के फर्जी जीएसटी बिल बनाए थे जबकि किसी तरह के माल की आपूर्ति हुई ही नहीं थी। इनके जरिये 97.69 करोड़ रुपए के इनपुट टैक्स क्रेडिट का घोटाला किया गया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमलनाथ या दिग्विजय, असली मुख्यमंत्री कौन...