Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीएम फड़णवीस की पत्नी का कंसर्ट, टिकट बेच रही है पुलिस

हमें फॉलो करें सीएम फड़णवीस की पत्नी का कंसर्ट, टिकट बेच रही है पुलिस
, बुधवार, 16 अगस्त 2017 (11:34 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता से संबंधित एक कंसर्ट का टिकट बेचने के लिए कथित तौर पर कहे जाने की खबरें आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।
 
खबरों के अनुसार अमृता ‘पुलिस रजनी’ नामक कार्यक्रम की सद्भावना दूत हैं। इसका आयोजन औरंगाबाद पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के एक टिकट की कीमत 51,000 है और कार्यक्रम के लिए कुल 400 सीटें होंगी। कांग्रेस ने बुधवार को औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त से इस मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन सावंत ने कहा कि पुलिस आयुक्त को स्पष्ट करना चाहिए कि किसके आदेश पर पुलिस से टिकट बेचने के लिए कहा गया है। उनको स्पष्ट करना चाहिए कि क्या टिकट असामाजिक तत्वों को बेचा गया? अगर ऐसा हुआ है तो फिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उधर, औरंगाबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस लाइव कंसर्ट का टिकट बेचने के लिए 15 थानों के अधिकारियों को कहा गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खौफनाक! मां ने नवजात को फेंका, चींटियों के बीच घंटों पड़ी रही बच्ची...