Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची ने किया दीपिका पादुकोण की साड़ी पर बड़ा खुलासा

हमें फॉलो करें ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची ने किया दीपिका पादुकोण की साड़ी पर बड़ा खुलासा
, बुधवार, 21 नवंबर 2018 (22:33 IST)
मुंबई। चर्चित ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के समय जो साड़ी पहनी थी उसे उन्होंने डिजाइन नहीं किया बल्कि इसे अभिनेत्री की मां ने ही तोहफे में दिया था।
 
 
मुखर्जी ने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी समारोह की नवदंपति की तस्वीरें साझा की थीं। डिजाइनर ने दीपिका की साड़ी वाले एक फोटो का शीर्षक लगाते हुए उन्होंने दावा किया सिर से पांव तक सब्यसाची। दीपिका ने यह साड़ी रणवीर सिंह के साथ कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी के समय पहनी थी।
 
ऑनलाइन पोर्टल वॉयस ऑफ फैशन ने खबर दी है कि दीपिका की लाल सुनहरी कांजीवरम साड़ी को उनकी मां उज्ज्वला ने बेंगलुरु के एक शोरूम अंगादी गैल्लेरिया से खरीदा था। इस खबर के सामने आने के बाद सब्यसाची ने यह कहते हुए स्पष्टीकरण जारी किया कि दीपिका की मां ने कोंकणी परंपरानुसार यह साड़ी अपनी बेटी को तोहफे में दी थी।
webdunia
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दीपिका की शादी वाली साड़ी उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण ने हमें दी थी। हमें अभी ये जानकारी मिली है कि साड़ी को अंगादी गैल्लेरिया, बेंगलुरु से खरीदा गया है और हम उन्हें इसका श्रेय देना चाहते हैं।
 
6 साल से डेट कर रहे रणवीर और दीपिका ने पिछले सप्ताह इटली के लेक कोमो में आयोजित दो समारोहों में विवाह कर लिया था। 14 नवंबर की सुबह दोनों दक्षिण भारतीय रस्मों से विवाह बंधन में बंधे और फिर उत्तर भारतीय ढंग से 15 नवंबर को दोनों की शादी हुई। दीपिका और रणवीर बेंगलुरु और मुंबई में बुधवार और गुरुवार को शादी की दावत देंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू कश्मीर विस भंग, प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों ने पेश किया था सरकार बनाने का दावा