Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कपूरथला में निहंगों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी की मौत

हमें फॉलो करें कपूरथला में निहंगों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी की मौत
, गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (09:04 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के कपूरथला जिले में ‘निहंगों’ के एक समूह की गोलीबारी में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए।
 
घटना उस वक्त हुई जब पुलिसकर्मी कुछ निहंगों (पारंपरिक हथियार धारण करने वाले सिख) के खिलाफ दर्ज एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे।
 
कपूरथला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजबीर सिंह हुंडल ने बताया कि पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े थे तभी निहंगों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
 
घटना से इलाके में तनाव है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: मौसम में होगा बदलाव, दिल्ली-NCR में होगी वर्षा व पहाड़ों पर बर्फबारी