Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस नेता को पहले गोली मारी, फिर तलवारों से काट दिया

हमें फॉलो करें कांग्रेस नेता को पहले गोली मारी, फिर तलवारों से काट दिया
मुंबई , बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (12:33 IST)
मुंबई। मुंबई से सटे कल्याण में एक कांग्रेस के एक नगर सेवक मनोज म्हात्रे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है वह दिल दहला देने वाला है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता म्हात्रे पर उनके ही निवास पर अज्ञात 4 से 5 लोगों ने हमला किया। हमलावरों ने पहले म्हात्रे को पीछे से गोली मारी फिर धारदार हथियारों- तलवार और कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ वार किए गए। 
 
वीडियो फुटेज के मुताबिक पहले म्हात्रे को गोली मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद उन पर धारदार हथियारों से दर्जनों किए गए। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मनोज म्हात्रे को घायल अवस्था में ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटसल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शशिकला ने मजबूत की अन्नाद्रमुक पर पकड़, दिनाकरन उपमहासचिव