Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में कांगो फीवर से महिला के मौत

हमें फॉलो करें गुजरात में कांगो फीवर से महिला के मौत
, शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (19:22 IST)
भुज। गुजरात में कच्छ जिले में एक वृद्ध महिला की मौत पशुओं के जरिए फैलने वाले खतरनाक कांगो फीवर के चलते होने का मामला प्रकाश में आया है।
कच्छ के चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार कुडमी ने बताया कि मुंद्रा तालुका के बेरजा गांव की रहने वाली शरीफाबेन नूरमोहम्मद जुनेजा (65) की तेज बुखार के चलते 30 जनवरी को ही सरकारी अस्पताल में मौत हो गई थी।

उनके रक्त के नमूने को जांच के लिए पुणे की विषाणु जांच संस्थान की प्रयोगशाला में भेजा गया था और अब रिपोर्ट में उनके कांगो फीवर से पीड़ित होने पुष्टि हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छ: हजार करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति मिली