Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंडीगढ़ मेयर चुनाव, कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की जीत : CM मान

हमें फॉलो करें चंडीगढ़ मेयर चुनाव, कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की जीत : CM मान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

Chief Minister Bhagwant Singh Mann on Chandigarh Mayor Election: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अंतत: लोकतंत्र और सत्य की जीत हुई। उन्होंने कहा कि यह फैसला भाजपा की तानाशाही को करारा जवाब है।
 
शीर्ष अदालत ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव परिणाम को पलटते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया।
 
अंतत: सत्य की जीत हुई : मान ने एक्स पर पंजाबी भाषा में पोस्ट किया कि अंतत: सत्य की जीत हुई। हम चंडीगढ़ महापौर चुनाव पर शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। प्रधान न्यायाधीश ने निर्वाचन अधिकारी द्वारा अमान्य करार दिए गए 8 मतों को वैध बताते हुए आप के कुलदीप कुमार को महापौर घोषित किया।
 
मान ने कहा कि भाजपा को उसकी खुल्लमखुल्ला गड़बड़ियों को लेकर करारा जवाब मिला है। उन्होंने ‘लोकतंत्र की इस बड़ी जीत’ के लिए चंडीगढ़ की जनता को बधाई दी।
 
मसीह के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश : उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 30 जनवरी के चुनाव के संचालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद, निर्वाचन अधिकारी एवं भाजपा नेता अनिल मसीह के खिलाफ ‘कदाचार’ को लेकर मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया।
 
भाजपा पर निशाना : शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि वह पूरी चुनावी प्रक्रिया को रद्द नहीं कर रही है और खुद को मतगणना प्रक्रिया में किए गए गलत कार्यों से निपटने तक ही सीमित रख रही है। न्यायालय ने कहा कि मतगणना में गड़बड़ी के कारण कुमार के पक्ष में डाले गए 8 मत अमान्य हुए थे। प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह स्पष्ट है कि मसीह ने जानबूझकर 8 मतपत्रों को विरूपित करने का प्रयास किया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

farmers protest 2024 : शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, चारों तरफ अफरातफरी